Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
08 Aug, 2026

चंबा में निजी बस पलटी, सात की मौत; 11 घायल, छह अस्पताल रेफर

चंबा के तीसा क्षेत्र में निजी बस सड़क से पलट गई, हादसे में सात लोगों की मौत हुई और 11 घायल हुए हैं।

शिमला, 8 अगस्त।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए हैं। हादसा चुराह विधानसभा क्षेत्र के तीसा थाना अंतर्गत बैरागढ़ के पास चालूंज मोड़ पर हुआ। मृतकों की पहचान की जा रही है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब 7:15 बजे हुई। शर्मा कोच की निजी बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। चालूंज मोड़ के पास बस सड़क से पलटकर दूसरी सड़क पर जा गिरी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। पुलिस के पहुंचने के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

हादसे में घायल हुए सभी 11 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें छह घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चंबा रेफर किया गया है।

मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भी भेजा गया है। टीमें घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटी हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

चंबा में यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय है और कई हिस्सों में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 13 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन ने खराब मौसम के बीच लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

पिछले करीब 15 दिनों में हिमाचल प्रदेश में यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले 24 जुलाई को लाहौल-स्पीति के उदयपुर थाना क्षेत्र में कढ़ूनाला-राहौली के पास पहाड़ी से भारी चट्टान गिरने से एक टाटा सूमो उसकी चपेट में आ गई थी।

उस हादसे में वाहन में सवार 13 लोगों की मौत हुई थी। टाटा सूमो चंबा जिले के पांगी की ओर जा रही थी और हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग पांगी क्षेत्र के निवासी थे।

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून ने 30 जून को दस्तक दी थी। चंबा बस हादसे से पहले मानसून के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 78 लोगों की मौत हो चुकी थी।

अब सात और मौतों के बाद मानसून सीजन में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। वहीं, वर्षा जनित हादसों में अब तक कुल 150 लोगों की मौत हो चुकी है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़