Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
झारखंड
10 Aug, 2026

रांची में भर्ती परीक्षा पर बवाल, छात्रों के साथ बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने 500 से अधिक छात्रों और बाबूलाल मरांडी समेत कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया।

रांची, 10 अगस्त।

झारखंड लोक सेवा आयोग और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहा छात्र आंदोलन सोमवार को तेज हो गया। विधानसभा घेराव के लिए हजारों छात्र सड़कों पर उतरे। विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों ने कई जगह पुलिस की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने 500 से अधिक छात्रों को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए छात्रों को बसों से खेलगांव स्थित कैंप जेल भेजा गया। पुलिस कार्रवाई के बाद भी छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। उनका कहना है कि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर ठोस पहल होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। विधानसभा की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई और बड़ी संख्या में पुलिस तथा सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

छात्रों की भीड़ बढ़ने के साथ ही कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा पार कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में छात्रों को हिरासत में ले लिया।

इधर, छात्र आंदोलन के बीच भाजपा नेताओं ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश सहित कई विधायक और अन्य नेता मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे।

भाजपा नेताओं ने भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की।

मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे बाबूलाल मरांडी समेत कई भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं को बस से खेलगांव स्थित कैंप जेल ले जाया गया।

विधानसभा और मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई थी। प्रशासन की कोशिश थी कि प्रदर्शनकारी विधानसभा परिसर तक नहीं पहुंचें।

आंदोलनकारी छात्र अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने के लिए विधानसभा तक पहुंचने पर अड़े रहे। पुलिस की कार्रवाई और हिरासत के बाद भी उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखने की बात कही।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़