यूक्रेन, 11 अगस्त।
रूस की ओर से यूक्रेन के कई इलाकों में रातभर किए गए हवाई हमलों में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
क्षेत्रीय गवर्नर इवान फेडोरोव के अनुसार, जपोरिज्जिया में हुए हमलों में छह लोगों की जान गई और 19 लोग घायल हुए। हमलों में रॉकेट और निर्देशित हवाई बमों का इस्तेमाल किया गया।
द्निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र में रूसी ड्रोन और तोपखाने से किए गए हमलों में तीन लोगों की मौत हुई और पांच लोग घायल हुए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को ने बताया कि राजधानी को बैलिस्टिक हमले का सामना करना पड़ा। आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक, यहां एक गोदाम में आग लग गई और एक व्यक्ति घायल हुआ।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने कीव और जपोरिज्जिया में रक्षा उद्योग तथा परिवहन एवं रसद से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया। मंत्रालय के अनुसार, रूस के 15 क्षेत्रों में 396 यूक्रेनी ड्रोन को रोककर नष्ट किया गया।














