Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
एशिया-प्रशांत
12 Aug, 2026

दक्षिण कोरिया की परमाणु पनडुब्बी योजना से भड़का उत्तर कोरिया, दी कड़े जवाब की धमकी

दक्षिण कोरिया की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी बनाने की योजना का उत्तर कोरिया ने विरोध करते हुए संभावित खतरों के खिलाफ कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है।

सियोल, 12 अगस्त।

दक्षिण कोरिया की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी विकसित करने की योजना को लेकर उत्तर कोरिया ने कड़ा विरोध जताया है। प्योंगयांग ने इसे परमाणु हथियार क्षमता हासिल करने की दिशा में बढ़ता कदम बताते हुए चेतावनी दी है कि संभावित खतरों से निपटने के लिए वह अभूतपूर्व जवाबी क्षमता विकसित करेगा।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रथम उपमंत्री जांग कुम-चोल ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच बढ़ते परमाणु सहयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सियोल परमाणु सामग्री के उत्पादन और परमाणु हथियार हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उत्तर कोरियाई अधिकारी ने दावा किया कि दक्षिण कोरिया परमाणु ईंधन के पुनर्प्रसंस्करण और यूरेनियम संवर्धन से जुड़ी पाबंदियों से बाहर निकलकर परमाणु सामग्री तैयार करने की क्षमता हासिल करना चाहता है। उनके अनुसार, अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया का परमाणु सहयोग कोरियाई प्रायद्वीप में अस्थिरता बढ़ा सकता है और यह उत्तर कोरिया की सुरक्षा तथा समुद्री संप्रभुता के लिए गंभीर चुनौती है।

प्योंगयांग ने कहा है कि वह मौजूदा और संभावित सभी खतरों का मुकाबला करने की क्षमता विकसित करेगा। उत्तर कोरिया की ओर से चेतावनी दी गई है कि उसकी रणनीतिक संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती देने वाली किसी भी सैन्य कार्रवाई का बेहद कड़ा जवाब दिया जाएगा।

दक्षिण कोरिया ने मई में जांग बोगो एन कार्यक्रम की घोषणा की थी। इसके तहत देश अपनी पहली परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बी तैयार करने की योजना पर आगे बढ़ रहा है। दक्षिण कोरिया के अनुसार, यह परियोजना उत्तर कोरिया सहित क्षेत्र में बढ़ते सैन्य खतरों से निपटने और अपनी समुद्री रक्षा क्षमता मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।

अमेरिका ने परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए दक्षिण कोरिया को मंजूरी दे दी है। दोनों देशों ने पिछले साल अक्टूबर में हुए सुरक्षा समझौते को लागू करने की दिशा में शुरुआती बातचीत भी शुरू कर दी है।

दक्षिण कोरिया की योजना के अनुसार, पहली न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन को 2030 के दशक के मध्य तक उतारा जा सकता है और दशक के अंत तक इसे परिचालन में शामिल करने का लक्ष्य है।

इस पनडुब्बी परियोजना को लेकर उत्तर कोरिया की तीखी प्रतिक्रिया से कोरियाई प्रायद्वीप में सैन्य तनाव बढ़ने के साथ परमाणु और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी गहरा सकती हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़