Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
महाराष्ट्र
14 Aug, 2026

गढ़चिरोली छात्रावास में सांप के डसने से तीन छात्राओं की मौत, एनएचआरसी ने मांगी रिपोर्ट

गढ़चिरोली के आश्रम स्कूल छात्रावास में सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र सरकार से दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

गढ़चिरोली, 14 अगस्त।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के एक आश्रम स्कूल के छात्रावास में सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, छात्रावास में 79 छात्राएं चारपाई की व्यवस्था नहीं होने के कारण कमरे में फर्श पर सो रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने छह छात्राओं को डस लिया।

सर्पदंश के बाद तीन छात्राओं की मौत हो गई। तीन अन्य छात्राओं का अस्पताल में उपचार चल रहा है। आयोग ने उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी भी रिपोर्ट में शामिल करने का निर्देश दिया है।

बताया गया है कि यह छात्रावास पिछले 25 वर्षों से संचालित है। रिपोर्ट में वहां बुनियादी सुविधाओं की कमी का भी उल्लेख किया गया है।

गढ़चिरोली जिले में हर साल सर्पदंश के कई मामले सामने आने की जानकारी भी सामने आई है। छात्रावास में हुई इस घटना को लेकर आयोग ने राज्य सरकार से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी मांगी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़