Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
झारखंड
14 Aug, 2026

चमोली टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत, तीन लापता; झारखंड सरकार ने जारी की हेल्पलाइन

चमोली की निर्माणाधीन सुरंग में हादसे के बाद सात मजदूरों की मौत और तीन के लापता होने से चिंता बढ़ी है, वहीं झारखंड सरकार ने श्रमिकों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन जारी की है।

रांची, 14 अगस्त।

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टीआरटी सुरंग में हुए हादसे के बाद झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है। खूंटी, गुमला समेत राज्य के अन्य जिलों के कुछ श्रमिक इस परियोजना में काम कर रहे थे और कुछ के सुरंग में फंसे होने की सूचना है।

हादसे में अब तक सात मजदूरों की मौत हो चुकी है। 18 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है, वहीं तीन श्रमिक लापता बताए जा रहे हैं। झारखंड के कितने श्रमिक सुरंग में फंसे हैं और उनकी मौजूदा स्थिति क्या है, इसकी आधिकारिक विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब सात बजे सुरंग के भीतर एक कैविटी से अचानक बड़ी मात्रा में पानी और मलबा बाहर आ गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां काम कर रहे श्रमिकों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई लोग सुरंग के अंदर फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 3.5 किलोमीटर लंबी सुरंग में लगभग 1.8 किलोमीटर अंदर हादसा होने की जानकारी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, हादसे के समय सुरंग के भीतर ग्रेविटी पर पैकिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ और पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा सुरंग के भीतर भर गया।

रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बचाव दल मलबा हटाकर फंसे श्रमिकों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हैं। झारखंड सरकार भी अपने श्रमिकों की स्थिति की जानकारी जुटा रही है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की। धामी ने उन्हें बताया कि सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

हेमंत सोरेन ने निर्माणाधीन सुरंगों में बार-बार होने वाले हादसों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन इसके साथ प्रकृति और पर्यावरण का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं। ऐसे हादसे पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन को लेकर सावधान करते हैं।

उन्होंने झारखंड के उन लोगों से भी अपील की, जिनके परिजन या परिचित चमोली परियोजना में काम करने गए हैं। ऐसे लोगों से राज्य सरकार के नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर श्रमिकों से संबंधित जानकारी साझा करने को कहा गया है।

राज्य सरकार ने श्रमिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर : 1800-3456-526

व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर : 9470132591, 9431336472, 9431336427

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रही है और झारखंड के हर श्रमिक की सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़