Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
झारखंड
14 Aug, 2026

कोडरमा में कांवरियों की बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत; कई घायल

कोडरमा के सतगावां में कांवरियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकराने पर तीन लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं।

कोडरमा, 14 अगस्त।

झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कांवरियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। पोखरडीहा मोड़ के पास हुए इस सड़क हादसे में तीन कांवरियों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है।

मृतकों में 10 वर्षीय शिवम कुमार, उसकी दादी सुंदर बाला (60) और चचेरे दादा नवल किशोर (60) शामिल हैं। बस में करीब 45 कांवरिया सवार थे और सभी नेपाल के रौहट जिले के रहने वाले बताए गए हैं।

कांवरियों का जत्था करीब चार दिन पहले देवघर पहुंचा था। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद शुक्रवार सुबह बस देवघर से बिहार के राजगीर के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान पोखरडीहा मोड़ के पास चालक को झपकी आ गई।

चालक के झपकी लेने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। सूचना मिलने पर सतगावां पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल कांवरियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में चालक के थके होने और झपकी आने की बात सामने आई है। चालक रातभर बस चला रहा था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे गए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हादसे में घायल और चोटिल कांवरियों में राम कैलाश साह, कलवा साह, रिंकू देवी, रामदेव साह, सिनार पोथी, उपेंद्र प्रसाद चौधरी, चंद्र खां यादव, सुमित्रा राय, नूर मोहम्मद, अमीरखन राय यादव, बिंदा ठाकुर, जी नंद लाल ठाकुर, रायबहादुर राम, लाल बहादुर, सचिव साह, रेखा माहतो नुनिया, सुनीता देवी, अभिराज कुमार, सिताबी राम, मंतुर देवी, सागर एहाट, आत्मा राम साह, वीरेंद्र साह, गिरजा देवी, रामप्रसाद साह, संजू देवी यादव, निधि यादव, सुरती यादव, अमिरक राय यादव, सुनैना देवी, महवा देवी, सरस्वती देवी, पनीलाल पंडित, मौजी लाल यादव, गीता देवी, विकास यादव, डोली मंडल, शक्ति कुमार, रजिया देवी और जयमाला यादव शामिल हैं।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़