पिछले दिनों फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने देशभर के लगभग 100 अधिकारियों को बेहतर लॉ एंड ऑर्डर के लिए नामांकित किया। इसमें मध्यप्रदेश के भी तीन आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इनमें एक साहब कुछ दिनों पहले ही जिले से राजधानी लौटे हैं, एक को प्रमोशन के बाद राजधानी में जगह मिली है और एक साहब जबलपुर में पदस्थ हैं।
अचानक अच्छी कार्यप्रणाली के कारण इतना बड़ा सम्मान मिला तो साहब गदगद होना स्वाभाविक है। अब सम्मान के साथ उम्मीदों ने भी पंख लगा लिए हैं। चर्चा है कि जब काम का इतना अच्छा प्रमाणपत्र मिल गया है तो अच्छे दिन आने की उम्मीद भी कुछ ज्यादा ही अच्छी हो गई है।















