एक जिले के बड़े साहब ने उच्च स्तर पर यह दावा कर सबको चौंका दिया था कि उनके जिले में मादक पदार्थों और नशे के कारोबारियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। परंतु हाय री किस्मत! एक तरफ दावे, दूसरी तरफ करोड़ों का माल जब्त होने की घटना ने पूरा भेद खोल दिया।














