पुलिस अधिकारी नए हैं, उन्हें अभी पता नहीं है कि कानून सबके लिए एक समान है। यह बात सिर्फ नारों और भाषणों में ही अच्छी लगती है। कानून सिर्फ कमजोर और जिसका कोई नहीं है, उसके लिए ही है।
एक नए-नवेले युवा अधिकारी ने अपने क्षेत्र में हम सब बराबर और हमारे अधिकार बराबर की तर्ज पर चलने की कोशिश शुरू की, तो अपनी राह इतनी कठिन कर ली कि उन्हें उम्मीद नहीं थी। कुछ नियम-कानून और कायदे पद, कद और पावर देखकर लागू किए जाते हैं।














