Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
14 Aug, 2026

फरीदाबाद में जहरीली गैस से एक की मौत, एनएचआरसी ने हरियाणा सरकार से मांगी रिपोर्ट

फरीदाबाद के कारखाने में मैनहोल की सफाई के दौरान जहरीली गैस से एक व्यक्ति की मौत और दूसरे के घायल होने पर एनएचआरसी ने रिपोर्ट तलब की है।

फरीदाबाद, 14 अगस्त।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के फरीदाबाद जिले में कारखाने के मैनहोल की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत और दूसरे के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है।

आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव और फरीदाबाद पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेक्टर-25 स्थित एक कारखाने में मैनहोल की सफाई के लिए दो लोग अंदर उतरे थे। इसी दौरान जहरीली गैसों की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

बताया गया है कि दोनों बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मैनहोल में उतरे थे। घटना को लेकर आयोग ने संबंधित अधिकारियों से जांच की मौजूदा स्थिति की जानकारी देने को कहा है।

एनएचआरसी ने रिपोर्ट में घायल व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति और मृतक के परिवार को दिए गए मुआवजे का विवरण भी शामिल करने का निर्देश दिया है।

आयोग ने राज्य सरकार और पुलिस से पूरे मामले की जानकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़