Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
झारखंड
18 Aug, 2026

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द होने पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा अनशन, सोनम वांगचुक ने दी बधाई

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द होने के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनशन समाप्त किया और सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर उन्हें बधाई दी।

रांची, 18 अगस्त।

झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द किए जाने के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फैसले के बाद आंदोलन कर रहे छात्रों में खुशी का माहौल है। इसी बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री दीपिका पांडे सिंह सोमवार देर रात सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने देवेंद्र महतो को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।

परीक्षा रद्द होने की जानकारी सामने आने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी देर रात देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर बातचीत की। उन्होंने छात्र नेता को बधाई देते हुए झारखंड के छात्रों की मेहनत और निष्ठा की सराहना की।

वांगचुक ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धि को सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने छात्रों से आगे भी इसी तरह मेहनत और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

बातचीत के दौरान झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री की भूमिका की भी सराहना की गई। इस दौरान सरकार और जनता के मिलकर काम करने तथा सामने आने वाली कमियों और समस्याओं को मिलकर दूर करने पर जोर दिया गया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़