पिछले दिनों एक जिले में कलेक्टर-कमिश्नर ने जोश-जोश में अपने क्षेत्र में अवैध माइनिंग और उत्खनन रोकने के निर्देश दिए। निचले स्तर के अधिकारियों ने साहब के निर्देश को गंभीरता से लिया और कुछ जगहों पर छापा मारकर कार्रवाई शुरू कर दी।
लेकिन मामला उल्टा पड़ गया। जहां कार्रवाई की गई, वहां वे बहुत पावरफुल थे। अवैध उत्खनन करने वालों ने सरकारी अधिकारियों, जिन्होंने कार्रवाई की थी, उन्हें ही हटवा दिया।















