माननीय सर्वोच्च न्यायालय की फटकार के कारण एक जिले में बड़े साहब बहुत परेशान हैं। उन्होंने ऊपर से मिले आश्वासन के कारण कुछ बड़े लोगों को भरोसा दिलाया था कि कुछ भी नहीं होगा, चिंता नहीं कीजिए।
लेकिन ऊपर के आदेश के चलते मजबूरी है। करें तो क्या करें? कानूनी राय लेकर भी देख लिया, सुप्रीम अथॉरिटी के निर्देश हैं।















