एक जिले में पदस्थ साहब का मन इन दिनों बरसात में भटकने लगा है। कुछ महीने पहले इन्हीं दिनों ट्रेनिंग के दौरान एक समकक्ष से नैन-मटक्का होने के कारण साहब का व्यवहार बदल गया था।
पिछले दिनों राजधानी से दूर एक जिले में पदस्थापना के दौरान मौका मिला, फिर से उसी दौर में जाने का। दोनों की पदस्थापना अलग-अलग और बहुत दूर के जिलों में है। यही कारण है कि साहब मिलने जाने के लिए कोई न कोई बहाना ढूंढ़ते नजर आते हैं।















