Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजस्थान
22 Aug, 2026

निकाय चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले

निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह आईएएस और सात आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

जयपुर, 22 अगस्त।

निकाय चुनावों की आचार संहिता के साये के बीच भजनलाल सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 आईएएस और 7 आरएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी के दौरान प्रतीक्षा सूची (एपीओ) में चल रहे तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को भी नई कमान सौंपी गई है।

उदयपुर की संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी को अब जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं इस पद पर एपीओ चल रहे खजान सिंह को उदयपुर का नया संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एपीओ चल रहे एच. गुईटे को एचसीएम रीपा जयपुर में ओएसडी बनाया गया है तथा अविचल चतुर्वेदी को खाद्य सुरक्षा आयुक्त की कमान मिली है। सोहनलाल को वाणिज्यिक कर विभाग से हटाकर कृषि विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है और ब्यावर एसडीएम दिव्यांश सिंह को शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव पद पर भेजा गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के तहत कुल सात आरएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं और एक का पिछला आदेश निरस्त किया गया है। सुशील कुमार सैनी का सीकर से नोहर तबादला रद्द कर दिया गया है। राजलक्ष्मी गहलोत को चित्तौड़गढ़ एडीएम से भू-अवाप्ति एडीएम बनाया गया है। जगत राजेश्वर कृषि विभाग से महिला आयोग जयपुर के उपसचिव बने हैं। अजमेर विकास प्राधिकरण से जयपाल सिंह राठौड़ को ब्यावर का एसडीओ नियुक्त किया गया है।

कार्तिकेय मीणा कोटा से अकलेरा, पूजा मीणा अलवर से भवानी मंडी और सुनीता यादव-3 जयपुर से नोहर, हनुमानगढ़ की एसडीओ बनाई गई हैं। साथ ही बनवारी लाल बैरवा को अकलेरा से बदलकर भादरा का सहायक कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़