Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
गुजरात
22 Aug, 2026

नखत्राणा में वाहन में जोरदार विस्फोट, दो भाइयों और दो बच्चों समेत चार की मौत

कच्छ के नखत्राणा में छोटा हाथी वाहन में हुए भीषण विस्फोट में दो सगे भाइयों और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, पुलिस धमाके के कारणों की जांच कर रही है।

कच्छ, 22 अगस्त।

गुजरात के कच्छ जिले के नखत्राणा क्षेत्र में शनिवार को एक छोटा हाथी वाहन में अचानक हुए भीषण विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और करीब तीन वर्ष की उम्र के दो बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

घटना कोटडा जडोदरा के पास भागणवाड़ा क्षेत्र की है। छोटा हाथी वाहन वहां से गुजर रहा था, तभी उसमें अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज आसपास के दूर-दराज इलाकों तक सुनाई दी। धमाके की तीव्रता के कारण वाहन के पिछले हिस्से के कई पुर्जे टूटकर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में वाहन में सवार चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद इलियास कुंभार (30), नूर मोहम्मद इलियास कुंभार (26), हुसैन मोहम्मद (3) और नूर फातिमा नूर मोहम्मद (3) के रूप में हुई है।

विस्फोट के कारणों की जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही नखत्राणा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में अभी विस्फोट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन में रखी किसी सामग्री के कारण धमाका हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, विस्तृत जांच और फोरेंसिक परीक्षण के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़