Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
23 Aug, 2026

वंदे मातरम् विवाद पर शिमला में भाजपा का धरना, जयराम बोले- सम्मान से हो पूरा गायन

शिमला के रिज मैदान पर भाजपा विधायक दल ने वंदे मातरम् के सम्मान और विधानसभा में इसके पूरे गायन की मांग को लेकर धरना दिया।

शिमला, 23 अगस्त।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वंदे मातरम् के गायन को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुआई में हुए प्रदर्शन में भाजपा विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया। देशभक्ति गीतों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत के सम्मान का संदेश दिया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम् का संबंध भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से रहा है। उनके अनुसार, आंदोलन के दौर में इस गीत ने लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत किया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल की मांग है कि विधानसभा में वंदे मातरम् का सम्मानपूर्वक पूरा गायन कराया जाए। आरोप लगाया कि विधानसभा की कार्यवाही से पहले तैयार कार्यक्रम में इसका उल्लेख था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।

भाजपा विधायकों ने सदन में भी यह मुद्दा उठाया। जयराम ठाकुर के अनुसार, सरकार ने मामले का सकारात्मक समाधान निकालने के बजाय गतिरोध की स्थिति बनने दी।

उन्होंने कांग्रेस के 1937 के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय राष्ट्रीय समारोहों में वंदे मातरम् के कुछ अंशों के गायन की सिफारिश की गई थी। उन्होंने 6 अप्रैल 1938 को जवाहरलाल नेहरू की ओर से मोहम्मद अली जिन्ना को लिखे पत्र का भी संदर्भ दिया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्र भारत में वंदे मातरम् के सम्मान को किसी राजनीतिक दल के निर्णय तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी दल की कार्यसमिति का फैसला देश और लोकतांत्रिक संस्थाओं से ऊपर नहीं हो सकता।

राष्ट्रगान के अपमान के आरोप को बताया गलत

जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायकों पर राष्ट्रगान के अपमान के लगाए गए आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में राष्ट्रगान के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्य सम्मान के साथ खड़े हुए और राष्ट्रगान में शामिल हुए।

उनके अनुसार, राष्ट्रगान के बाद विपक्ष ने वंदे मातरम् के गायन की मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल पिछले तीन दिनों से विधानसभा की संबंधित कार्यवाही का वीडियो मांग रहा है।

इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात भी की गई है। विपक्ष के सभी विधायकों ने विधानसभा सचिव को लिखित आवेदन देकर वीडियो उपलब्ध कराने की मांग की है, लेकिन अब तक वीडियो नहीं मिला है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि लगाए गए आरोप सही हैं तो विधानसभा की पूरी कार्यवाही का वीडियो सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि भाजपा कानूनी विकल्प पर भी विचार कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर हाई कोर्ट जाने की संभावना भी है।

उन्होंने कहा कि इसी विवाद पर अपना पक्ष और संदेश सामने रखने के लिए विधानसभा की कार्यवाही न होने के दिन भाजपा विधायक दल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़