Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मणिपुर
24 Aug, 2026

मणिपुर के सेनापति में गोलीबारी, सीआरपीएफ जवान घायल; दो घरों में आग से तनाव

मणिपुर के सेनापति में गोलीबारी के दौरान सीआरपीएफ जवान घायल हुआ और दो घरों में आग लगाए जाने के बाद नागा-कुकी तनाव बढ़ गया।

इंफाल, 24 अगस्त।

मणिपुर के सेनापति जिले के तापहोऊ इलाके में सोमवार को दो गुटों के बीच गोलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घटना के दौरान कम से कम दो घरों में आग लगा दी गई, जिसके बाद क्षेत्र में नागा और कुकी समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे हथियारबंद लोगों ने कथित तौर पर दो घरों को निशाना बनाकर आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल बन गया।

अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति संभालने के दौरान करीब 10 बजे दोनों गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें सीआरपीएफ की 36वीं बटालियन के सब-इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह के बाएं पैर में गोली लगी। उन्हें सेनापति अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आगजनी में एक घर कुकी समुदाय के सदस्य और दूसरा पोउमाई नागा समुदाय के सदस्य का था। इसके बाद इलाके में हिंसा को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हथियारबंद कुकी समूह लियांगमाई नागा गांव पर हमला कर रहे थे। घटना के विरोध में लोगों ने सेनापति मुख्यालय के पास इंफाल-डिमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-2 को जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाए।

तापहोऊ कुकी विलेज अथॉरिटी ने घर जलाने की घटना की कड़ी निंदा की। संगठन ने इसे निंदनीय और अस्वीकार्य बताते हुए जिला प्रशासन तथा पुलिस से आरोपितों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

इलाके में नागा और कुकी समुदायों के बीच पहले से तनाव बना हुआ है। इससे पहले 13 मई को नोनी और कांगपोकपी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने घात लगाकर हमले किए थे, जिनमें कई लोगों की मौत हुई थी।

इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में काफी समय तक तनाव की स्थिति बनी रही थी। ताजा गोलीबारी और आगजनी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़