Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दक्षिण एशिया
26 Aug, 2026

कोलंबिया भूकंप में 331 मौतें, 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही हुई है, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत और लाखों लोगों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

बोगोटा, 26 अगस्त।

पश्चिमी कोलंबिया में आए विनाशकारी भूकंप से हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। 10 अगस्त को आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 331 पहुंच गई है। वहीं 240 लोग अब भी लापता हैं और 4,449 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राहत और बचाव अभियान के दौरान 364 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इस आपदा से कोलंबिया के 32 में से 16 प्रांतों की 494 नगरपालिकाएं प्रभावित हुई हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, करीब 1,88,034 परिवारों के 4,06,273 लोगों को भूकंप प्रभावित के रूप में दर्ज किया गया है। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार 10 अगस्त की सुबह 7:34 बजे आया था। इसका केंद्र प्रशांत क्षेत्र के चोको प्रांत में सैन होजे डेल पाल्मार के पास करीब 110 किलोमीटर की गहराई में था।

अधिकारियों के अनुसार, यह इस सदी में कोलंबिया में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है। भूकंप के कारण पश्चिमी कोलंबिया में बड़े पैमाने पर घरों और सार्वजनिक ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

रिपोर्ट के अनुसार, 33,275 मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 1,85,889 अन्य मकानों को नुकसान पहुंचा है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। करीब 376 स्वास्थ्य केंद्र, 3,819 शैक्षणिक संस्थान और 4,337 सामुदायिक सुविधाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।

भूकंप से परिवहन व्यवस्था और जरूरी सेवाओं पर भी असर पड़ा है। 440 सड़कें, 74 वाहन पुल, 17 पैदल पुल, पांच हवाई अड्डे और 119 जल आपूर्ति प्रणालियां प्रभावित हुई हैं।

आपदा का असर पशुओं पर भी पड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक 2,149 पशु प्रभावित हुए हैं, जबकि 2,949 पशुओं को सुरक्षित बचाया गया है।

यूएनजीआरडी ने बताया कि जारी किए गए आंकड़े प्रारंभिक हैं। राहत एजेंसियां अभी भी प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य और नुकसान का आकलन कर रही हैं। आने वाले समय में मृतकों, घायलों और प्रभावित लोगों की संख्या में बदलाव संभव है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़