Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजस्थान
27 Aug, 2026

उदयपुर में सड़क हादसे में ड्राइवर की मौत पर हंगामा, कंपनी से एक करोड़ मुआवजे की मांग

उदयपुर के खेरोदा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ड्राइवर के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन से एक करोड़ रुपये के मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया है।

उदयपुर, 27 अगस्त।

उदयपुर जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए एक भीषण सड़क हादसे में ड्राइवर की मौत के बाद गुरुवार को तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। मृतक के स्वजन और समाज के तमाम लोग न्याय की मांग को लेकर एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने निजी कंपनी के प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर रोष जताया। उनका कहना था कि हादसे के इतने घंटे बीत जाने के बाद भी कंपनी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सुधि लेने नहीं पहुँचा।

परिजनों ने बताया कि मृतक भगवान लाल डांगी पिछले बीस सालों से कंपनी में ड्राइवर के रूप में ईमानदारी से अपनी सेवाएं दे रहे थे और वही पूरे परिवार का एकमात्र भरण-पोषण करने वाले सहारे थे। उनकी अचानक हुई इस दर्दनाक मौत से मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

इसे लेकर लोगों ने कंपनी के सामने एक करोड़ रुपये के मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार नौकरी दिए जाने की पुरजोर मांग रखी है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़