नैनीताल, 29 अगस्त।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे गौलापार में राष्ट्रीय खेल दिवस के पावन अवसर पर राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास करेंगे।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचकर इस भव्य समारोह में शामिल होंगे और खेल क्षेत्र की इस ऐतिहासिक सौगात का शुभारंभ करेंगे।
इसके पश्चात वे हल्द्वानी के एक होटल में व्यापार और उद्योग जगत के तमाम प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ संवाद सत्र में हिस्सा लेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
दिनभर के विभिन्न आयोजनों को पूरा करने के बाद शाम के वक्त वे एफटीआई हेलीपैड से वापस देहरादून के लिए सुरक्षित प्रस्थान कर जाएंगे।















