Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अफ़्रीका
31 Aug, 2026

नेपाल की बाढ़ त्रासदी पर बांग्लादेश संसद ने जताया शोक, पारित किया प्रस्ताव

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर बांग्लादेश की संसद ने शोक प्रस्ताव पारित कर संवेदना जताई।

काठमांडू, 31 अगस्त।

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति बांग्लादेश की संसद ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संसद ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए सर्वसम्मति से शोक प्रस्ताव पारित किया और उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की।

प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। मृतकों के सम्मान में सांसदों ने सदन में एक मिनट का मौन रखा।

इसके बाद दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्रार्थना का संचालन बांग्लादेश के धार्मिक मामलों के मंत्री काजी शाह मोफज्जल हुसैन ने किया।

इस बीच, बांग्लादेश की संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद ने भी नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हुई भारी जनहानि पर गहरा दुख जताया है।

स्पीकर ने शोक संदेश जारी कर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नेपाली परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्माओं की चिर शांति की कामना की।

हाफिज उद्दीन अहमद ने बाढ़ और भूस्खलन में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़