युवा हैं और कलेक्टरी मिलते ही कुछ कर गुजरने की तमन्ना लेकर जिले में सक्रिय हुईं मैडम साहिबा। सभी कर्मचारियों को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित वाट्सऐप समूहों पर नजर रखने तथा कोई भी समस्या हो, जिले की जनता की तत्काल उन तक पहुंचाने एवं समस्या का समाधान करने की कोशिश बहुत सार्थक है। लेकिन बड़े साहब के चक्कर में जिले के अन्य साहबों को भी काम करना पड़ रहा है।















