पिछले दिनों मंत्रालय से दूर एक जिले में पदस्थ साहब ने जिले में पहुंचते ही जमीन-आसमान एक कर सभी सरकारी योजनाओं का पूरा-पूरा फायदा आम जनता तक पहुंचाने का अभियान चलाया। लेकिन साहब का जनकल्याणकारी कार्य कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। उन्होंने ऊपर गुहार लगाई। साहब ने भी अब अपना अभियान बंद कर दिया है। कुछ लोगों के पूछने पर साहब ने कहा कि साहब की खुशी में हम सबकी खुशी।















