देश की राजनीति में कुछ माननीय तो रिटायर होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। देशभर में जेन जी आंदोलन के चलते सभी राजनीतिक दलों में युवाओं को आगे लाने की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन एक माननीय अपने जातिगत समीकरण के चलते पिछले 25 वर्षों से सत्ता की मुख्यधारा में बने हुए हैं। अभी भी तमाम विवादों के बाद भी पार्टी की छवि भले खराब हो, लेकिन हम तो मरते दम तक पद पर बैठे रहेंगे।















