पिछले दिनों ऐसी चर्चा थी कि मध्य प्रदेश में लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन में एक पूर्व मंत्री, जो अभी भी माननीय हैं, उनके विधानसभा क्षेत्र से कुछ इलाके दूसरी विधानसभा में जोड़ दिए जाएंगे। यह सोचकर माननीय ने उन क्षेत्रों के नागरिकों से मिलना, उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा फोन उठाना तक बंद कर दिया था। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि 2028 के विधानसभा चुनाव पुराने क्षेत्र से ही होंगे। माननीय ने फिर संपर्क शुरू कर दिया है।















