मध्य प्रदेश में पिछले लंबे समय से सत्ता को चुनौती देने एवं आंदोलन कर सरकार को कटघरे में खड़ा करने के लिए जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है और जो शीर्ष पद पर बैठे रहे, वे सत्ता के साथ गलबहियां करते नजर आ रहे हैं। जनता के गंभीर मुद्दों को छोड़कर ध्यान भटकाने वाले मामलों में अधिक सक्रियता नजर आ रही है।















