एक माननीय इन दिनों अपने भविष्य को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही किसी बड़े माननीय से मुलाकात कर दिल्ली से लौटे हैं।सहयोगी पूछ रहे हैं कि आखिर हुआ क्या, लेकिन साहब हैं कि मुंह से कुछ निकलने नहीं दे रहे। हालांकि चेहरे पर तैर रही मुस्कान शायद दिल्ली की मीटिंग का एजेंडा पहले ही लीक कर चुकी है।















