जनता से जुड़े एक महकमे के माननीय इन दिनों खासे परेशान हैं।उनके विभाग में बड़ी-बड़ी गड़बड़ियां पहले इंदौर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, ग्वालियर सहित दूसरे जिलों तक ही सीमित थीं, लेकिन अब तो मामला साहब के अपने शहर और विधानसभा क्षेत्र तक पहुंच गया है। यानी गड़बड़ी ने भी आखिरकार माननीय का पता ढूंढ ही लिया है।















