पिछले दिनों मध्यप्रदेश के शीर्ष पद पर लंबे समय तक रहे एक माननीय से जब भी उनके क्षेत्र की सड़कों पर चर्चा करने की कोशिश होती है, साहब बिना जवाब दिए आगे बढ़ जाते हैं।लगता है सड़कों का सवाल अब इतना कठिन हो गया है कि जवाब देने से बेहतर रास्ता बदल लेना ही समझदारी है। वैसे, ये वही साहब हैं जो कभी मध्यप्रदेश की सड़कों को अमेरिका की सड़कों से भी बेहतर बता चुके हैं।















