Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अन्य राज्य
07 Sep, 2026

कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

कर्नाटक के कोलार जिले में बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण कार हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोलार, 7 सितंबर।

कर्नाटक के कोलार जिले में स्थित केजीएफ तालुक के पास सोमवार की तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बेंगलुरु-चेन्नई कॉरिडोर एक्सप्रेसवे पर हुई इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार टोयोटा कार बेंगलुरु से चेन्नई की ओर जा रही थी, तभी वह भयानक हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

इस दर्दनाक हादसे में मैसूरु के रहने वाले देवेंद्र कुमार, शारदम्मा, जिष्णु और दीक्षिता की जान चली गई। वाहन में सवार अन्य चार लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को फौरन नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बेथमंगल थाना पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा किन कारणों से हुआ।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़