मंत्रालय के अति महत्वपूर्ण विभाग के सर्वेसर्वा बड़े साहब का गाड़ी प्रेम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री जी और प्रधानमंत्री जी की मितव्ययिता की अपील का असर भी साहब पर नहीं हो रहा है। साहब के बंगले पर लगभग एक दर्जन गाड़ियां अंदर-बाहर खड़ी रहती हैं और साहब की नजर अपने विभाग के अधिकारियों पर भी बनी रहती है कि कहीं उनसे अच्छी गाड़ी उनके सहयोगियों के पास तो नहीं।















