चार इमली क्षेत्र में रहने वाले एक बड़े साहब को अचानक अपने बंगले में कुछ एक्स्ट्रा कमरे बनवाने का मन हुआ। किस्मत ने साथ दिया, स्वीकृति के साथ काम भी प्रगति पर है। लेकिन साहब के बंगले के काम से पड़ोसी कुछ ज्यादा ही परेशान हैं। सुबह-शाम टहलते समय एक ही विषय होता है। पड़ोसियों के बीच चर्चा होती है कि हम कब अपने बंगले में काम करवा पाएंगे। यह ताना रोज-रोज घर में ही सुनाई देता है।















