एक बड़े ओहदेदार आने वाले महीनों में रिटायर हो जाएंगे। साहब के बड़े अरमान हैं कि सरकारी बंगले जैसी व्यवस्था उनके निजी बंगले में भी बनी रहे, लेकिन यह संभव कैसे होगा, यही समझ नहीं आ रहा है। क्योंकि पद पर रहते हुए तो सब मुफ्त की मलाई मिलती है। लगभग 35 वर्षों तक मुफ्त की मलाई उड़ाने वाले अब रास्ता ढूंढ रहे हैं।















