एक संभाग में खूबसूरती के साथ-साथ अपने व्यवहार एवं कार्यशैली से सभी का दिल जीतने वाली लेडी सिंघम के रूप में प्रख्यात मैडम जहां भी जाती हैं, भीड़ उन्हें देखने के लिए जुट जाती है। यही कारण है कि मैडम इन दिनों पदस्थापना वाले संभाग की सबसे ज्यादा चर्चित अधिकारियों में शुमार हैं।















