Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
चुनाव
14 Sep, 2026

राजस्थान नगर निकाय नतीजे: जयपुर, उदयपुर, अजमेर में भाजपा आगे; जोधपुर में कांग्रेस की बढ़त

राजस्थान नगर निकाय चुनाव की मतगणना में भाजपा जयपुर, उदयपुर और अजमेर में आगे रही, वहीं जोधपुर नगर निगम में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है।

जयपुर, 14 सितंबर।

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के अंतिम चरण के नतीजे सोमवार को घोषित हुए। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी जयपुर, उदयपुर और अजमेर के प्रमुख शहरी निकायों में आगे रही, वहीं जोधपुर नगर निगम में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए थी।

राज्य के 309 शहरी निकायों में 10,245 पार्षद पदों के लिए सोमवार सुबह मतगणना शुरू हुई। इन चुनावों का दूसरा और अंतिम चरण 9 और 11 सितंबर को कराया गया था। पहले चरण में 76.42 प्रतिशत और दूसरे चरण में 70.68 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था।

इन चुनावों में 4,852 वार्डों के लिए 18,266 उम्मीदवार मैदान में थे। प्रदेश के 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाओं के चुनाव में एक करोड़ 44 लाख से अधिक मतदाता मतदान के पात्र थे।

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला रहा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव प्रचार में जोर लगाया था। ऐसे में नगर निकाय चुनाव के परिणामों को वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले शहरी क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

पार्षद पदों के परिणाम आने के बाद 21 सितंबर को महापौर और सभापति चुने जाएंगे। इसके अगले दिन 22 सितंबर को उपमहापौर, उपसभापति और नगरपालिकाओं के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।

जयपुर में वर्ष 2020 के चुनाव में दो नगर निगम बनाए गए थे। इनमें कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने एक-एक निगम पर जीत हासिल की थी। उस समय हेरिटेज और ग्रेटर निगमों के 250 वार्डों में चुनाव हुआ था और औसत मतदान 57.5 प्रतिशत रहा था। इस बार जयपुर में 150 वार्डों के लिए मतदान हुआ है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़