एमपी अजब है, यहां के काम गजब हैं। पिछले दिनों एक रिहायशी कॉलोनी में अवैध उत्खनन करती हुई जेसीबी जब्त की गई थी। कॉलोनी के ही रहवासियों को जेसीबी की देखरेख सौंपकर थाना स्टाफ निश्चिंत हो गया, लेकिन अचानक जेसीबी गायब हो गई। ढूंढना पुलिस को चाहिए, लेकिन कॉलोनी निवासी रात-दिन जेसीबी ढूंढने में लगे हैं। एक जगह जेसीबी की उपस्थिति के फोटो भी मिले, लेकिन जब कॉलोनी निवासी पहुंचे तो जेसीबी गायब।














