जबसे मध्यप्रदेश में समय से प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हुई, पुलिस विभाग में भी लंबे समय से बाट जोह रहे पुलिस अधिकारियों को उम्मीद जागी थी कि अब उनका भी नंबर आएगा, लेकिन अभी तक जिलों से सीआर ही नहीं आई। अब लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर समय से सीआर बुलवाकर प्रमोशन देने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है।














