Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पश्चिम बंगाल
10 Oct, 2026

बंगाल में दुर्गापूजा के शुरुआती दिनों में मौसम रहेगा अनुकूल

महालया के साथ देवीपक्ष की शुरुआत हो गई है और पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा के दौरान भारी बारिश की आशंका फिलहाल कम है, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कोलकाता, 10 अक्टूबर।

महालया के साथ पितृपक्ष समाप्त हो गया है और देवीपक्ष की शुरुआत होते ही पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के बावजूद राज्य में भारी बारिश का खतरा फिलहाल कम बताया जा रहा है। शनिवार को कोलकाता में आसमान में बादल छाए रहने और मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शहर में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।

दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, हावड़ा तथा पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंके चल सकते हैं। तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन दुर्गापूजा की पंचमी, षष्ठी और सप्तमी के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश की आशंका अपेक्षाकृत कम है। उत्तर बंगाल में भी महालया के दिन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि फिलहाल भारी बारिश का अनुमान नहीं है। मौसम के मौजूदा आकलन के अनुसार, दुर्गापूजा के दौरान व्यापक भारी बारिश या चक्रवात को लेकर तत्काल चिंता की स्थिति नहीं है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़