ट्रंप ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि जेलेंस्की के पास कई बार यूक्रेन संघर्ष का समाधान निकालने का अवसर था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ट्रंप ने यह भी कहा था कि यूक्रेन को एक नए नेता की जरूरत है।
मेदवेदचुक ने अपने आंदोलन की वेबसाइट पर प्रकाशित लेख में कहा कि ट्रंप को जेलेंस्की पर पूरी तरह भरोसा नहीं होने की बात समझने में काफी समय लग गया। उनके मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जेलेंस्की के साथ काम करने में काफी वक्त बिताया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जेलेंस्की यूक्रेन में जारी संघर्ष की जिम्मेदारी ट्रंप पर डाल रहे हैं और उनसे यूक्रेनी नागरिकों की सुरक्षा करने की मांग कर रहे हैं। मेदवेदचुक के अनुसार, अपने देश के लोगों की सुरक्षा करना जेलेंस्की की प्रत्यक्ष जिम्मेदारी है।
मेदवेदचुक ने कहा कि जेलेंस्की अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अमेरिका को कमजोर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मुताबिक, जेलेंस्की एक ओर अपने शासन को मजबूत और रूस को हराने में सक्षम बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिका से युद्ध समाप्त कराने की मांग भी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ट्रंप संघर्ष खत्म करने की दिशा में वास्तविक कदम उठा चुके हैं, लेकिन इस प्रक्रिया में जेलेंस्की शामिल नहीं हैं।













