वार्ड नंबर 24 के धूप फैक्टरी क्षेत्र में 30 लाख रुपये की लागत से गलियों और नालियों के निर्माण तथा सुधार कार्य शुरू किए गए हैं। वहीं, वार्ड नंबर 27 में 40 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर विधायक अरविंद गुप्ता ने कहा कि जम्मू पश्चिम के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास पहुंचाना और लोगों की जायज समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विधायक ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और नागरिक ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। इन विकास कार्यों से गलियों और नालियों की स्थिति में सुधार लाने तथा स्थानीय लोगों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता रजनी सेठी, पूर्व कॉरपोरेटर अनु बाली, मंडल अध्यक्ष कुशांत प्रजापति, भुवेश गुप्ता और प्रदीप शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।














