Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दिल्ली-एनसीआर
12 Oct, 2026

दिल्ली के मालवीय नगर में महापौर ने संभाली सफाई अभियान की कमान, अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश

दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने मालवीय नगर मार्केट में मेगा सफाई अभियान का नेतृत्व करते हुए स्वयं सड़क पर उतरकर सफाई की और नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।
दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने सोमवार को दक्षिण जोन के मालवीय नगर मार्केट में आयोजित मेगा सफाई अभियान में भाग लिया। उन्होंने स्वयं सड़क पर उतरकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। यह अभियान विधायक सतीश उपाध्याय की ओर से आयोजित किया गया था।

महापौर ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए नियमित सफाई, बेहतर कचरा प्रबंधन और जन-जागरूकता पर लगातार काम किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सड़कों, फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अनधिकृत कब्जे के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने मालवीय नगर में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने, जनसमस्याओं के समाधान और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए विधायक सतीश उपाध्याय के प्रयासों की सराहना की। महापौर ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जनप्रतिनिधियों तथा दिल्ली नगर निगम के बीच प्रभावी समन्वय जरूरी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई अभियान को केवल एक दिन की गतिविधि तक सीमित नहीं रखना चाहिए। इसे जनभागीदारी से जुड़े निरंतर अभियान का रूप दिया जाना चाहिए। उन्होंने बाजार संघों, दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और आम नागरिकों से कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने और सफाई कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की। अतिक्रमण मुक्त सार्वजनिक स्थानों को पैदल यात्रियों की सुविधाजनक आवाजाही के लिए भी आवश्यक बताया।

अभियान में निगम पार्षदों, आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त पंकज नरेश अग्रवाल और निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़