Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
12 Oct, 2026

दंतेवाड़ा के पोदुम घाट में श्रद्धालुओं की मिनी बस पलटी, 10 घायल

दंतेवाड़ा के पोदुम घाट पर मां दंतेश्वरी के दर्शन के बाद तीरथगढ़ जा रहे बालोद के श्रद्धालुओं की मिनी बस पलट गई, जिसमें करीब 10 लोग घायल हुए और सभी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

दंतेवाड़ा, 12 अक्टूबर।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पोदुम घाट पर सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 10 श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु बालोद जिले के निवासी हैं और मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए दंतेवाड़ा आए थे। माता के दर्शन के बाद उन्होंने क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर घूमने की योजना बनाई। इसी दौरान वे कटेकल्याण के रास्ते तीरथगढ़ की ओर जा रहे थे। पोदुम घाट पर चालक का बस से नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क पर पलट गया।दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने यात्रियों की मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। गंभीर चोट लगने की आशंका वाले श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।जिला अस्पताल में घायलों का इलाज कर रहे डॉ. बघेल ने बताया कि लगभग 10 लोगों को चोटें आई हैं। उनकी चोटों की गंभीरता का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का आवश्यकतानुसार उपचार किया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की चिकित्सा की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़