रायपुर, 12 अक्टूबर।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से सोमवार को लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मिश्रा ने राज्यपाल का अभिवादन किया।
मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के समग्र विकास और सतत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। भेंट को राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श के अवसर के रूप में देखा गया।














