डॉ. मोहन यादव सरकार ने प्रदेश भर में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए मंत्रियों को तो प्रभारी बनाया ही है, साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को भी जिलों की कमान सौंपी गई है। परंतु कुछ जिलों में माननीय एवं संगठन के प्रभारी इस बात से दुखी नजर आ रहे हैं कि उन्हें प्रभारी तो बनाया गया, लेकिन चलती नहीं।














