Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
महाराष्ट्र
12 Oct, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, आदित्य और अमित ठाकरे समेत 300 लोगों पर केस

मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आदित्य ठाकरे, अमित ठाकरे समेत करीब 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुंबई, 12 अक्टूबर।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अमित ठाकरे समेत करीब 300 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सोमवार को भी प्रदर्शन की आशंका के चलते शिवाजी पार्क इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, रविवार को काक्रोच जनता पार्टी की ओर से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान पुलिस ने करीब 300 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था।

इसके बाद मनसे के अमित ठाकरे, यशवंत किल्लेदार, नितिन सरदेसाई और संदीप देशपांडे के साथ शिवसेना (यूबीटी) के आदित्य ठाकरे, तेजस ठाकरे और अन्य कार्यकर्ताओं ने शिवाजी पार्क पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा कर दिया था।

सोमवार को भी प्रदर्शन की आशंका

पुलिस ने सोमवार सुबह शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के पदाधिकारियों समेत करीब 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इधर, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर मनसे सोमवार को शिवाजी पार्क में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने वाली है। इसकी शुरुआत पार्टी प्रमुख राज ठाकरे करेंगे। वहीं, काक्रोच जनता पार्टी ने भी इलाके में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए पुलिस ने शिवाजी पार्क और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़