Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
जम्मू और कश्मीर
12 Oct, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर चमके जम्मू-कश्मीर के कबड्डी खिलाड़ी, प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

जम्मू, 12 अक्टूबर।

जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लड़कों और लड़कियों के सब-जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम (पीओएसएच) की चेयरपर्सन रमेश्वरी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. कुलदीप कुमार गुप्ता, पूर्व महासचिव सुरिंदर मोहन, कोषाध्यक्ष अनिल मोदी, तकनीकी निदेशक एसएस गिल, कबड्डी स्टेडियम के प्रबंधक अजय गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राकेश कुमार और उधमपुर जिला चेयरमैन अशोक कुमार सहित कोच तथा अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि रमेश्वरी शर्मा ने सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें नियमित अभ्यास, अनुशासन तथा खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एसोसिएशन के महासचिव डॉ. कुलदीप कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को कबड्डी के प्रति प्रोत्साहित करने और जम्मू-कश्मीर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़