Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
12 Oct, 2026

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में दो आईपीएस अधिकारियों और 27 बिहार पुलिस सेवा के पदाधिकारियों का तबादला कर विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पटना, 12 अक्टूबर।

बिहार में पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारियों और बिहार पुलिस सेवा के 27 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने अधिसूचना जारी की है। आदेश के अनुसार, नारायण उपाध्याय को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, फुलवारी शरीफ के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, कार्तिकेयन एनके को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापना की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय में रखा गया है। बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों में संजय कुमार झा को अपर पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना; अजय कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य बल, पटना; सुरेंद्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना; राम पुकार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना; भास्कर रंजन को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरांव, बक्सर; नवीन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, मधुबनी; मनीष चंद्र चौधरी को पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, मधेपुरा; मंगलेश कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बारसोई, कटिहार; दीपक कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, नगर, मुजफ्फरपुर; और धीरेन्द्र कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-12, भीमनगर, सुपौल की जिम्मेदारी दी गई है। लव कुमार को साइबर क्राइम, शेखपुरा; सुमन कुमार शर्मा को अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे के कार्यालय, पटना; ममता प्रसाद को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5, पटना; जय प्रकाश सिंह को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-18, डुमरांव; प्रांजल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, सीवान सदर; और अनिकेत अमर को सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

तबादला सूची के तहत आशीष राज को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, मसौढ़ी, पटना; संतोष कुमार पोद्दार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सदर, खगड़िया; ज्योति कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, पटना; मनीषा बेबी को पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना; सुमित शेखर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, सदर, छपरा; मोहम्मद फैसल चांद को पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, सारण; रवि कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर, भोजपुर; कृष्ण कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, सीवान; संजय कुमार सिन्हा को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2), औरंगाबाद; आशुतोष कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, रेल, कटिहार; और रजनीश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, अररिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत अधिकारियों को साइबर अपराध, निगरानी, यातायात, रेलवे, विशेष सशस्त्र पुलिस और अनुमंडल स्तर की विभिन्न इकाइयों में तैनात किया गया है। जारी अधिसूचना में अधिकारियों के नए पदस्थापन और कार्यक्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़