Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पश्चिम बंगाल
15 Oct, 2026

पश्चिम बंगाल के सातवें वेतन आयोग ने मांगा कर्मचारियों का ब्योरा

पश्चिम बंगाल के सातवें वेतन आयोग ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन और सेवा संबंधी जानकारी मांगी है, जबकि जानकारी जमा करने की समय सीमा तय नहीं होने पर सवाल उठे हैं।

कोलकाता, 15 अक्टूबर।

पश्चिम बंगाल में गठित सातवें वेतन आयोग ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और सेवा संबंधी विवरण मांगे हैं। आयोग ने वित्त सचिव को पत्र भेजकर कर्मचारियों के पद, कैडर और सेवा से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। इसके दायरे में शिक्षक, शिक्षाकर्मी, पंचायत और नगरपालिका के कर्मचारी भी शामिल हैं, जिनके वेतन एवं भत्तों का भुगतान राज्य सरकार करती है। संबंधित विभागों के प्रभारी अधिकारियों को आयोग की ओर से निर्धारित प्रारूप में यह जानकारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा करनी होगी। हालांकि, बंगीय शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी समिति के महासचिव स्वपन मंडल ने इस प्रक्रिया में समय सीमा तय नहीं किए जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि आयोग ने सभी विभागों से कर्मचारियों के वेतन का ब्योरा तो मांगा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि इसे कितने दिनों के भीतर जमा करना होगा। उनके मुताबिक, समय सीमा निर्धारित नहीं होने से विभागों की ओर से जानकारी भेजने में देरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने के लिए अंतिम तारीख तय करना जरूरी था।

राज्य सरकार ने जुलाई में पूर्व नौकरशाह नवीन प्रकाश के नेतृत्व में सातवें वेतन आयोग का गठन किया था। वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार, आयोग को वेतन निर्धारण के साथ सरकारी कर्मचारियों की सेवा शर्तों और अन्य सुविधाओं की समीक्षा भी करनी है। न्यूनतम वेतन तय करने के लिए पांच सदस्यों वाले परिवार को आधार मानने का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा, पोषण संबंधी जरूरतों के पुराने 2,700 कैलोरी प्रतिदिन के मानक की जगह 3,490 कैलोरी प्रतिदिन को नया आधार बनाने का प्रस्ताव शामिल है। राज्य सचिवालय नवान्न ने आयोग को वेतन वृद्धि तक सीमित रहने के बजाय भत्तों, पदोन्नति, सेवानिवृत्ति लाभ, नौकरी की शर्तों और कार्यस्थल के माहौल जैसे पहलुओं पर भी व्यापक सुझाव देने को कहा है। आयोग की सिफारिशों से राज्य के विभिन्न विभागों और संस्थाओं के कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था में संभावित बदलावों का रास्ता तय होगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़